आखिर किसने मांगा कांग्रेस के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों से त्यागपत्र

Spread the love

सोलन नगर निगम के चुनाव में सोलन की जनता ने अपना  बहुमत देकर कांग्रेस पार्टी को नगर निगम में काबिज किया। जिसके बाद नगरनिगम कांग्रेस की बन गई लेकिन जो वायदे चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक, चुनाव प्रभारी व चुनाव लड रहे उम्मीदवारो ने किए थे आज उन पर पूरे नहीं उतर रहे है। कांग्रेस पार्टी ने मुफ्त पानी व कूड़ा उठाने को लेकर सफेद झूठ जनता को बोला। अब उनका चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि एक वर्ष पूरा होने पर भी वादा पूरा नही किया गया बल्कि जनता को हर माह भारी भरकम बिल थमाए जा रहे है जो जनता के लिए परेशानी बने हुए है। पहले पानी के बिल जनता को बांट दिए गए लेकिन रोष फैलने के बाद बिलों को रोक दिया गया है। अब कांग्रेस के नेता और कांग्रेस के पार्षद मदद के लिए सरकार से मदद की उम्मीद दिखा कर जनता को गुमराह कर रही है। हमने पहले ही सोलन की जनता को कहा था कि कांग्रेस न पूरे होने वाले झुठे वादे कर रही है और जीतने के बाद ये कहेगे हमारी सरकार ही नही है हम क्या करे। लोगों से वायदा कांग्रेस ने किया था न की सरकार ने। एक साल मे जबसे कांग्रेस समर्थित नगरनिगम बनी है सोलन मे विकास कार्य शुन्य हो गए है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्होने कोई विकास शहर मे करवाया है तो उसे सार्वजनिक करे। हम पुछना चाहते है सोलन के विधायक और चुनाव प्रभारी राणा का मास्टर प्लान कहां गया जिसमे सोलन की जनता को मुफ्त पानी व मुफ्त कुडा उठाने के सब्जबाग दिखाए गए थे। कांग्रेस के लोगो को समझ जाना चाहिए कि हिमाचल मे कुल 5 नगरनिगम है उनमे से किसी भी नगरनिगम ने मुफ्त का सपना लोगो को नही दिखाया। सरकार के लिए हर नगरनिगम बराबर है। लोग अब कांग्रेस के झुठ को समझ चुकी है। अब सबको पता लग चुका है कि उनकी कथनी और करनी मे फर्क है। उन्होने कहा कि हिमाचल की जनता 2022 विधानसभा चुनाव मे इसका जवाब देगी।
उन्होने कहा कि भाजपा मंडल सोलन कांग्रेस की नगरनिगम से वायदे पूरे ना करने पर सभी कांग्रेस पार्षदों व मेयर व डिप्टी मेयर जनता से माफी मांगे और त्यागपत्र दे। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक