Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अटल टनल के भीतर 15 पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने वाहन जब्त कर लगाया जुर्माना | Third Eye Today
Crime

अटल टनल के भीतर 15 पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने वाहन जब्त कर लगाया जुर्माना

Spread the love

अटल टनल रोहतांग में हुड़दंग मचाने और यातायात में बाधा डालने पर पुलिस ने 15 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग दिल्ली और हरियाणा के बताए जा रहे है। पुलिस के अनुसार दो वाहनों में सवार 15 पर्यटकों ने रविवार को टनल पर यातायात में बाधा पैदा की, साथ ही कोरोना नियमों की भी अवहेलना की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन लोगों की गाड़ी जब्त की साथ ही 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दो वाहनों में सवार 15 लोगों ने टनल में यातायात नियमों के साथ कोरेाना नियमों की अनदेखी की। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से आठ लोगों से कोरोना नियम तोडऩे पर 40 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बताया जा रहा है कि 2 गाड़ियों में सवार ये लोग टनल के अंदर गाड़ी खड़ी कर डांस करने लगे, जिस कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हुई।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138