अगले माह से राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता देने की तैयारी में सरकार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को महंगा सरसों तेल दिए जाने के मामले में विरोध के बीच सरकार अगले माह से सस्ता तेल देने की तैयारी कर रही है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ता तेल देने के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं, लेकिन रेट ज्यादा आने पर निगम ने  टेंडर रद्द कर दिए हैं।

सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर)

अब निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है। अभी जब तक टेंडर फाइनल नहीं हो जाता, तब तक हरियाणा की सरकारी एजेंसी से तेल की सप्लाई होती रहेगी। डिपुओं में उपभोक्ताओं को तेल मिलता रहे, इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी से एक महीने के लिए शार्ट टेंडर किया था।

उपभोक्ताओं को यह तेल 57 रुपये तक महंगा मिल रहा है। सरकार का तर्क है कि मार्केट में तेल महंगा हुआ है। इसके चलते दाम बढ़े हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया।

अब सरकार उपभोक्ताओं को इससे सस्ता तेल देने पर विचार कर रही है। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। अभी बीपीएल को 155, एपीएल को 160 और करदाताओं को डिपो में करीब 170 रुपये प्रति लीटर तेल दिया जा रहा है।

सरसों तेल के टेंडर किए गए, लेकिन हरियाणा की सरकारी एजेंसी से ज्यादा रेट आए हैं। इसलिए टेंडर रद्द किया गया है। फिर निविदाएं मांगी जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं को सस्ता तेल मिले। 

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक