हिमाचल में अन्य राज्य के व्यक्ति ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
कोटखाई के बहुचर्चित छात्रा दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद एक बार फिर क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। बिहार के रहने वाले आरोपित ने नेपाली मूल की चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। घटना वीरवार की है। आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने रातभर आरोपित की तलाश जारी रखी और शुक्रवार सुबह उसे छैला से पकडऩे में कामयाबी हासिल की। आरोपित मिस्त्री का काम करता है और एक साल से बच्ची के पड़ोस में ही रह रहा था। डीएसपी कुलविंद्र के अनुसार बच्ची की मां की शिकायत के बाद कोटखाई थाना में मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वीरवार को वह काम के लिए गई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपित उनके घर में घुस गया। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है।