हिमाचल पथ परिवहन निगम 360 नई बसें खरीदेगा। नई बसों की खरीद के लिए प्रपोजल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निगम को नई बसें मिलने के प्रदेश की जनता को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी द्वारा हाल ही में 205 नई बसों की खरीद की गई है। इनमें से कुछ बसें हिमाचल भी पहुंच गई हैं, जबकि अन्य बसों को प्रदेश लाने के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जल्द ही निगम की सभी बसें निगम बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
प्रदेश में उम्र पूरी कर चुकी बसों को बदलने और नए रूटों पर जनता को परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के लिए निगम और बसें खरीदने जा रहा है। इन बसों के आने के बाद जनता का रूटों पर नई बसों में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। नई बसों की खरीद के लिए प्रपोजल तैयार कर दिया गया है। तैयार प्रपोजल को स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अब राज्य सरकार की ओर से मजंूरी मिलने के बाद निगम प्रबंधन नई बसों की खरीद के लिए प्रकिया शुरू कर देगा।
वर्तमान में परिवहन निगम बेड़े में 3300 बसें हैं। 205 नई बसें आने के बाद बसों की संख्या 3500 के करीब पहुंच जाएगी। राज्य सरकार द्वारा अगर निगम को और बसें खरीदने की की अनुमति मिल जाती है तो निगम बेड़े में बसों की संख्या 3800 से अधिक हो जाएगी।
- ट्रांसफर बैन – हिमाचल में तबादलों पर लगी पूर्ण रोक
- मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पण्डित सुख राम के निधन पर शोक जताया