Third Eye Today News

हिमाचल आने वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें फ्लाइट की नई टाइमिंग

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर राहत भरी खबर है। करीब एक महीने से प्रभावित दिल्ली-शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा रविवार से दोबारा शुरू हो गई है। एलायंस एयर ने सर्दियों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत अब दिल्ली से सुबह 7:40 बजे विमान उड़ान भरेगा।

हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच हवाई संपर्क फिर से बहाल हो गया है। तकनीकी और परिचालन कारणों से करीब एक महीने से प्रभावित एलायंस एयर की उड़ानें रविवार से दोबारा शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही कंपनी ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए इस हवाई मार्ग का विंटर शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

नई समयसारिणी के अनुसार अब दिल्ली से शिमला और धर्मशाला के बीच उड़ानों का संचालन सुबह के समय होगा। त्योहारी सीजन और विंटर पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले हिमाचल की हवाई कनेक्टिविटी प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एलायंस एयर के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला रूट के लिए टिकट उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा अक्तूबर में भी शिमला एयरपोर्ट पर कई दिन उड़ानें रद्द रहने की स्थिति सामने आई थी।

अक्तूबर में कई दिन रद्द रही थीं उड़ानें
उपलब्ध आधिकारिक परिचालन आंकड़ों के अनुसार 11, 14, 15 और 17 अक्तूबर को दिल्ली-शिमला-दिल्ली और शिमला-धर्मशाला-शिमला रूट की उड़ानें प्री-कैंसल या रद्द दर्ज की गई थीं। रविवार सुबह नई दिल्ली से एलायंस एयर का विमान शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से विमान ने सुबह धर्मशाला के लिए उड़ान भरी। धर्मशाला से वापसी के बाद यही विमान शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। पहले दिन शिमला हवाई अड्डे पर आगमन की दो उड़ानों के जरिये कुल 23 यात्री पहुंचे। वहीं, प्रस्थान की दो उड़ानों से 28 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। शिमला हवाई अड्डे के निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि हवाई सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया है।

दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट का पूरा विंटर शेड्यूल

रूट

उड़ान का समय

पहुंचने का समय

दिल्ली से शिमला

सुबह 7:40 बजे

सुबह 8:50 बजे

शिमला से धर्मशाला

सुबह 9:15 बजे

सुबह 10:05 बजे

धर्मशाला से शिमला

सुबह 10:30 बजे

सुबह 11:20 बजे

शिमला से दिल्ली

सुबह 11:45 बजे

दोपहर 12:55 बजे

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक