Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सोलन में नववर्ष की सनसनीखेज शुरुआत, KTS स्कूल के संचालक की ह#त्या | Third Eye Today
Third Eye Today News

सोलन में नववर्ष की सनसनीखेज शुरुआत, KTS स्कूल के संचालक की ह#त्या

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नववर्ष के पहले ही दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक भांजे ने अपने 62वर्षीय मामा जितेंद्र सिंह नींदी की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात स्कूल परिसर में अंजाम दी गई, जहां मृतक रहते थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक जितेंद्र सिंह एक निजी शिक्षण संस्थान (KTS स्कूल) का संचालन करते थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। सूत्रों के के मुताबिक मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। सुबह करीब 8 बजे स्कूल परिसर में हत्या हुई है।

बताया जा रहा है कि भांजे ने तेजधार हथियार से मामा के सिर पर हमला किया, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल परिसर में हुई इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि छात्रों के अभिभावकों में भी भय का माहौल पैदा कर दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि वारदात में लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह स्वयं मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से हत्या के तरीके का खुलासा होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138