Third Eye Today News

सोलन के डगशाई में आधी रात को चोरों का आतंक, घरों के शीशे तोड़े, चोरी की कोशिश से दहशत में लोग

Spread the love

सोलन जिले के डगशाई क्षेत्र में आधी रात को चोरी की कोशिश की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ने रात के अंधेरे में लोगों के घरों को निशाना बनाया और खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। हालांकि, घरों में शोर होने और लोगों के सतर्क हो जाने के बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, आधी रात के समय कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए। इस दौरान उन्होंने घरों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। अचानक हुई आवाज से घरों में मौजूद लोग जाग गए और सतर्क हो गए। लोगों की हलचल बढ़ने पर संदिग्धों को मौके से भागना पड़ा।

फिलहाल इस घटना में किसी बड़ी चोरी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घरों को निशाना बनाए जाने की घटना से क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक