Third Eye Today News

सेंट मैरी स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग, 70 विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

सेंट मैरी स्कूल कसौली में रेनबुकाई धर्मजुकू कराटे के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी कराटे कला, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। ग्रेडिंग शिहान संजीव ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर टेसिम मेथ्यु ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। खासकर लड़कियों के लिए कराटे सीखना महत्वपूर्ण है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल में पिछले कई वर्षों से बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करना है। शिहान संजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रेडिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। कराटे केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने का भी माध्यम है।

इन बच्चों को मिली बेल्ट…

ग्रेडिंग में खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट प्रदान की गईं। येलो बेल्ट में शौर्य परिहार, निधिषा, जैस्मीन, यदनेश, लव्यांश, आस्था, परुष, योजित ठाकुर, हिमांशु अत्री, सिद्धार्थ पंवार, गर्विता, शौर्य गुप्ता, अथर्व बंसल, रिधिमान, आयुष, समायरा, जितेंद्र शर्मा, निहारिका, एकमवीर, सारांश वर्मा और कुशाग्र शामिल रहे। ऑरेंज बेल्ट में इशी, आदित्य कंवर, दर्श राघव, अविराज ठाकुर, शनाया सूद, समायरा, मोक्षिता, रिद्धिमा ठाकुर, निनैका सहगल, रुद्राक्षी परिहार, श्रुति राणा, वेदांगिनी, भाविका, शिवांश ठाकुर, प्रियांशी, चार्वी, विधि और शिवाय चौधरी ने स्थान प्राप्त किया। ग्रीन बेल्ट हासिल करने वालों में लक्षिका, मृदुल मिश्रा, चार्वी, त्विषा शर्मा, कनिका चौहान, विराज सिंगला, सक्षम गौड़, अद्विका, परिधि, शिवांश, गौरांश, दक्ष, चिराग, आराध्या कपिल, शुभम, माणिक शर्मा और अक्षिता शर्मा शामिल रहे।ब्लू बेल्ट अलंकृत, दृष्टि चंदेल, शिन्या कौंडल और दिव्यांश गिल को मिली। पर्पल बेल्ट तेनजिन, गौरव और दीक्षित गोदियाल ने हासिल की, जबकि ब्राउन बेल्ट प्रणय मुंशी को प्रदान की गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रणय मुंशी, अलंकृत, गौरव, शिवाय, अक्षिता शर्मा, परिधि, विराज सिंगला, चार्वी और लक्षिका, प्रियांशी और शनाया सूद शामिल रहे। इस मौके पर कराटे कोच अनिल सकलानी, विक्रांत ठाकुर और स्कूल अध्यापिका लता ठाकुर भी मौजूद रहीं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक