Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिरमौर के अनिल जस्टा पर यू मुंबा का 78 लाख का दांव, प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में हुई धनवर्षा | Third Eye Today
Third Eye Today News

सिरमौर के अनिल जस्टा पर यू मुंबा का 78 लाख का दांव, प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में हुई धनवर्षा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के दूरस्थ गांव जासवी से ताल्लुक रखने वाले युवा कबड्डी खिलाड़ी अनिल जस्टा ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रो कबड्डी लीग (PKL) की नीलामी में अनिल पर मशहूर टीम यू मुंबा ने 78 लाख रुपए की रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ अनिल जस्टा की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह हिमाचल की मिट्टी से निकले खेल कौशल की भी एक बेमिसाल पहचान है। उनके चयन से राज्य की कबड्डी को राष्ट्रीय मंच पर एक नई दिशा और पहचान मिली है।अनिल जस्टा की सफलता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने अपने कबड्डी करियर की शुरुआत जासवी गांव की धूलभरी गलियों से की थी। सीमित संसाधनों और सुविधाओं के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वर्षों की कड़ी मेहनत, अथक अभ्यास और जीतने के जज्बे ने आज उन्हें उस मुकाम पर पहुंचा दिया है, जहां से अब हर युवा उन्हें रोल मॉडल के रूप में देख रहा है।

अनिल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार में भावुक माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनिल ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो पहाड़ जैसी चुनौतियां भी छोटी लगती हैं।

 

      अनिल जस्टा की यह कामयाबी न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह राज्य सरकार और खेल विभाग के लिए भी एक संकेत है कि हिमाचल की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडे गाड़ने की क्षमता रखती हैं। जरूरत है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और सहयोग की। अनिल की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138