Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण मामले में एक बार फिर से सुलगी चिंगारी | Third Eye Today
Third Eye Today News

संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण मामले में एक बार फिर से सुलगी चिंगारी

Spread the love

संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण मामले में एक बार फिर से चिंगारी सुलग गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) दिल्ली के अध्यक्ष शोएब जामाई ने संजौली मस्जिद पहुंचकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे हैं कि मस्जिद वैध है या अवैध, यह कोर्ट तय करेगा। वह हाईकोर्ट में इसको लेकर PIL याचिका डालेंगे। क्योंकि शिमला में और भी अवैध भवन बने हुए हैं, कानून सबके लिए एक समान होता है।मामले को बढ़ता देख संजौली मस्जिद कमेटी सामने आई है। उन्होंने पूरे मामले से किनारा करते हुए शांत माहौल को खराब करने और शोएब जामाई के बयान का खंडन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ और अन्य लोगों ने कहा कि वे मस्जिद के अवैध हिस्से को ख़ुद गिराने को तैयार हैं। इसके लिए एमसी आयुक्त को ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने कहा कि ये शख्स मस्जिद में आए और नमाज पढ़ी, जिसके बाद ये वीडियो बनाई गई जो वायरल हो रही है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि हिमाचल का माहौल शांतिपूर्ण हैं, यहां लोग आपस में भाईचारे से रहते हैं। उन्हें मालूम नहीं था कि ये शोएब जामाई किस मंशा से यहां आए थे।

वहीं देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों से लोग आकर हिमाचल का माहौल बिगाड़ रहें हैं। मस्जिद में एक व्यक्ति आकर नमाज पढ़ता है और हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने के बयान दे रहा है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। यह व्यक्ति शोएब जामाई है या सरकार का जमाई है।

  मस्जिद कमेटी जानबूझकर अनजान बन रही है। प्रशासन के नाक के नीचे यह सब हो रहा है, जबकि मस्जिद के बाहर पुलिस का पहरा है फिर कैसे बाहरी राज्य के व्यक्ति को मस्जिद में जाने दिया है। मामले को लेकर थाने में देवभूमि संघर्ष समिति ने शोएब जामाईं के खिलाफ एफआईआर की है।

वहीं ताजा घटनाक्रम के बाद सियासी पारा भी चढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि बाहरी राज्यों से लोग हिमाचल आकर माहौल बिगाड़ रहें हैं। अवैध निर्माण को अंजाम दे रहें हैं, जिसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने आवाज उठाई है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए और शांति बनाए रखने का कार्य सरकार का है। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति विवादित मस्जिद में पहुंच कर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है उसमें सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं है तभी प्रदेश में हर रोज प्रदर्शन हो रहे हैं।

वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने AIMIM के दिल्ली अध्यक्ष शोएब जामाई के संजौली के कथित अवैध मस्जिद में जाकर वीडियो बनाने पर दो टूक कहा कि अगर वह हिमाचल आए हैं तो यहां पर आकर माहौल खराब करने की कोशिश न करें। जहां तक बात रही मस्जिद में अवैध निर्माण होने की तो वह मामला फिलहाल कोर्ट में है, लेकिन वहां पर जाकर वीडियो बनाना और सनसनी फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138