श्रीलंका: वोटरों को लेकर जा रहीं दो बसों पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग
![श्रीलंका: वोटरों को लेकर जा रहीं दो बसों पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग](http://thirdeyetoday.com/wp-content/uploads/2019/11/images-3-5-400x225.jpg)
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। इस बीच मन्नार में वोटरों को लेकर जा रही 2 बसों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। श्रीलंका की मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मन्नार में वोटरों को लेकर जा रहीं दो बसों पर अज्ञात समूह ने फायरिंग की है और पत्थर फेंके हैं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।