Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी | Third Eye Today
Third Eye Today News

विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी

Spread the love

विधायक राम कुमार की ओर से एसपी बद्दी इल्मा अफरोज पर लगाए जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को सौंपी है। विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले गृह विभाग ने डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी है।  दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार ने एसपी इल्मा अफरोज पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है और कहा कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार का हनन का मामला है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा सचिवालय ने इसी पर गृह विभाग से जवाब मांगा है।अब गृह विभाग ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक से जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है, जिससे समय रहते विधानसभा सचिवालय को इसी को आधार बनाकर जवाब दिया जा सके। अब पुलिस मुख्यालय इस प्रकरण की छानबीन कर रहा है। विधायक के आरोपों पर इल्मा से भी उनका पक्ष जान रहा है। डीजीपी की ओर से पड़ताल के बाद रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जाएगी।

  अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने बताया कि विशेषाधिकार हनन नोटिस का जवाब देने के लिए डीजीपी को मामले की छानबीन करने को कहा है। रिपोर्ट के मिलने के बाद इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को उत्तर दे दिया जाएगा।

अफरोज अवकाश पर, तीन बार बढ़ा चुकी हैं छुट्टी
कुछ महीनों से दून के विधायक और हाल ही में मुख्य संसदीय सचिव के पद से हटे राम कुमार व पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज के बीच टकराव की स्थिति बनी है। इसी टकराहट के बीच एसपी अफरोज अवकाश पर चल रही हैं। वह तीन बार अवकाश की अवधि बढ़ा चुकी हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138