रेप करना बंद करो’, टॉपलेस होकर Cannes 2022 के रेड कारपेट पर चिल्लाई महिला

Spread the love

कान्स 2022 के रेड कारपेट पर यूक्रेन के लिए प्रोटेस्ट करती महिला

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट पर एक महिला ने हंगामा मचा दिया। यह हंगामा तब मचा जब कान्स के रेड कारपेट पर एक महिला आई और टॉपलेस होकर चीखने लगी। इस महिला ने अपने शरीर पर यूक्रेन के झंडे के रंग पेंट किए हुए थे। उसने अपने शरीर पर लिखा था, ‘हमारा रेप करना बंद करो। ‘

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर Tilda Swinton और Idris Elba अपनी नई फिल्म Three Thousand Years of Longing के प्रीमियर के लिए पहुंचे थेइसी बीच अनजान महिला ने आकर चीखना शुरू कर दिया। महिला ने यूक्रेन के झंडे के रंगों को अपने शरीर पर लगाया थासाथ ही रेड कलर के अंडरपैंट्स पहने थे, जिनपर लाल निशान बने हुए थे।  महिला की वजह से रेड कारपेट पर लोग रोके गए। इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे कालेजैकेट से ढका और अपने साथ ले गए। 

बताया जा रहा है कि यह महिला असल में यूक्रेन की एक एक्टिविस्ट थी. यूक्रेन और रूस के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है।  इस बीच यूक्रेन की महिलाओं के रेप के केस भी सामने आ रहे हैं।  यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने कहा था कि पिछले महीने की जांच में कई बलात्कार के मामले सामने आए हैं। रूसी सेना महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे का भी यौन शोषण कर रही है। 

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में युद्ध एक बड़ी थीम है। 19 मई को कान्स 2022 में Mariupolis 2 नाम की डॉक्यूमेंट्री को दिखाया गया था।  इसे Mantas Kvedaravicius नाम के लिथुआनियन डायरेक्टर ने बनाया था। फेस्टिवल के मार्केटप्लेस में शनिवार, 21 मई का पूरा दिन यूक्रेन के फिल्ममेकर्स को डेडिकेट किया गया है।   इस दिन डायरेक्टर Sergei Loznitsa अपनी फिल्म The Natural History of Destruction को भी दिखाने वाली है. यह फिल्म वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान जर्मन बॉम्बिंग के बारे में है। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक