Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
यूपी रोडवेज की बसे आपस में टकराई, हादसे में 6 यात्रियों की मौत | Third Eye Today
National

यूपी रोडवेज की बसे आपस में टकराई, हादसे में 6 यात्रियों की मौत

Spread the love

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब लखनऊ-हरदोई हाइवे पर बुधवार सुबह यूपी रोडवेज की दो बसें एक दूसरे से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। हादसा, काकोरी हरदोई रोड के पास हुआ है। जहां एक रोडवेज बस लखनऊ से हरदोई और दूसरी हरदोई से लखनऊ जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे की एसीपी एसएम कासिम आबिदी ने पुष्टि की है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138