Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के लिए की जल शक्ति मंडल व इसीएचएस अस्पताल की घोषणा

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सायं जिला हमीरपुर में राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मेले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महता को देखते हुए इसे अन्तरराष्ट्रीय मेले का दर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने सुजानपुर मेें जल शक्ति मंडल, इसीएचएस अस्पताल और सुजानपुर अस्पताल में डायलसिस सुविधा स्थापित करने सहित सिन्थेटिक ट्रैक के निर्माण की घोषणा की।
लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुजानपुर होली मेले में पहले भी आए थे और आज उन्हें खुशी महसूस हो रही है कि उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं को पूरा करने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। सुजानपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आने वाले दो वर्षों में करोट में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा।
भाजपा के लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के चिंह पर भरोसा कर कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताया गया था, लेकिन वह क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उप-चुनाव में लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह राणा को अपना विधायक चुना और पूर्व विधायक को लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए अच्छा सबक सिखाया है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की उम्मीद रखती है।


श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रण्जीत सिंह राणा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुजानपुर के विकास के लिए सभी क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुजानपुर क्षेत्र में विकास और सुखद बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छः माह में क्षेत्र में विकास को गति मिली है और भविष्य में भी यहां की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 
संगीतकार शबाब सबरी, नितिन शर्मा और कॉमेडियन अशान कुरेशी ने संास्कृतिक संध्या के दौरान अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के दौरान लेज़र शो मुख्य आकर्षण रहा।
विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, राजेन्द्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138