Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल शाम छोटा शिमला से विली पार्क तक बन रहे भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डक्ट के निर्माण में विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। राज्य सरकार शिमला में भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण पर 146.34 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस परियोजना से शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और इसकी सुंदरता बढ़ेगी। भूमिगत डक्ट के भीतर पेयजल पाइपलाइन, बिजली की लाइनें और फाइबर केबल जैसी आवश्यक सुविधाएं बिछाई जाएंगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। निर्माण कार्य के दौरान जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138