Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं की परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतरता और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, शिक्षक एवं शुभचिन्तकों के योगदान को सदैव याद रखना चाहिए, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा से ही कठिन से कठिन लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138