मुख्यमंत्री ने गुरमीत सिंह पुरेवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां उद्योगपति गुरमीत सिंह पुरेवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका गत दिवस निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साठ के दशक में गुरमीत सिंह पुरेवाल ने पूरेवाल घड़ियों के साथ हिमाचल में उद्योग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने प्रदेश के हजारों युवाओं को अपनी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक