Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल की आज शपथ ग्रहण, दिग्गजों के साथ नए चेहरे शामिल | Third Eye Today
Third Eye Today News

ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल की आज शपथ ग्रहण, दिग्गजों के साथ नए चेहरे शामिल

Spread the love

पश्चिम बंगाल  में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  की टीम में 43 मंत्री शामिल हो रहे हैं जिन्हें सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी।  ममता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगी।  इस टीम में 25 पुराने चेहरे और 18 नए होंगे।  इन 43 में से नौ राज्य मंत्री होंगे।  अमित मित्रा सहित दो मंत्री वर्चुअल शपथ लेंगे।  मित्रा अस्वस्थ हैं और ब्रत्या बोस कोविड-19 के संक्रमण से उबर रहे हैं ।  सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, फरहाद हकीम, अरूप विश्वास, सुजीत बोस, चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पांजा एक बार फिर मंत्री बनने जा रहे हैं।

मानस भुइयन राज्यसभा सांसद थे और इस बार विधानसभा चुनाव लड़े थे।  वे भी अब मंत्रिमंडल में होंगे।  पूर्वी मिदनापुर के अखिल गिरी और हावड़ा के अरूप रॉय को भी मौका मिल रहा है ।  पहली बार चुनाव लड़े संथाली सिनेमा के स्टार बीरबहा हंसदा राज्य मंत्री बनने जा रहे हैं।  पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर का नाम भी मंत्रियों की सूची में हैं।

शपथ ग्रहण सुबह 10:45 बजे राजभवन में हो चुका है ।  राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में चार लोगों के सीबीआई अभियोजन को मंजूरी दे दी है, जिनमें से दो मंत्रियों- सुब्रत मुखर्जी और फरहाद हकीम को शपथ दिलाई जाएगी।

मामले में दो अन्य आरोपी मदन मित्रा और सोवन चटर्जी हैं।  मित्रा विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं और अब विधायक हैं।  चटर्जी ने पिछले साल तृणमूल छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे।  उन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी छोड़ दी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138