Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रदेश के दस जिलों में आज से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, प्रशासन भी सतर्क | Third Eye Today
Third Eye Today News

प्रदेश के दस जिलों में आज से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट, प्रशासन भी सतर्क

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से 30 जुलाई तक जम कर मेघ बरसेंगे। किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है। सभी जिलों का प्रशासन भी सतर्क हो गया है व लोगों के लिए एडवायजरी जारी की है कि अनावश्‍यक घर से बाहर न निकलें व सफर को फ‍िलहाल टाल दें।

हिमाचल प्रदेश में सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है।

लाहुल स्पीति की स्पीति घाटी में लारा नाले में बादल फटने से काजा-समदो मार्ग करीब 12 घंटे अवरुद्ध रहा। लारा नाले के पास सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है। रोहतांग से मढ़ी मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। बरोट-घटासनी मार्ग पर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से पर्यटक वाहन वाहन बच गए। बादल फटने की यह घटना शनिवार रात डेढ़ बजे हुई। प्रदेश में रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। हमीरपुर में 15, नाहन में 4.8 और पांवटा साहिब में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में करीब 10 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।  प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना रहा तापमान डिग्री सेल्सियस

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम

  • शिमला, 18.7, 23.5

  • सुंदरनगर, 23.1, 32.3

  • भुंतर, 22.8, 32.0

  • कल्पा, 15.9, 25.0

  • धर्मशाला, 20.2, 28.4

  • ऊना, 26.4, 36.8

  • नाहन, 26.2, 28.2

  • केलंग, 26.2, 25.8

  • सोलन, 21.5, 30.3

 

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138