Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद | Third Eye Today
Third Eye Today News

पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद

Spread the love

पूंछ में थे तैनात, सुबह साढ़े सात बजे पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में हुए शहीद

पाकिस्तान व भारत के बीच चल रहे युद्ध के हालातों में शाहपुर के लिए दुखद खबर आई है। पुंछ में तैनात शाहपुर के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हो गए है। सेना की तरफ से आज सुबह उनके बेटे को इस बारे जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह को पूंछ से रजौरी ले जाया जा रहा है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा तथा तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव देह को सड़क मार्ग से शाहपुर लाया जाएगा। सूबेदार मेजर पवन कुमार 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे तथा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में वे शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर लगते ही पूरा शाहपुर शोक में डूब गया है। शहीद के पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत हुए है। वे अपने पीछे अपने माता पिता, पत्नी व बेटा, बेटी को छोड़ गए है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138