Third Eye Today News

पांवटा साहिब में बाइक सवार से 10 लीटर अवैध शराब बरामद, गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर अवैध शराब सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की टीम नियमित गश्त के दौरान मिश्रवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव पुरुवाला कांशीपुर की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में की है। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी शराब कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक