Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नहीं रही उषा कंवर, पीजीआई में ली अंतिम सांस | Third Eye Today
Third Eye Today News

नहीं रही उषा कंवर, पीजीआई में ली अंतिम सांस

Spread the love

सेंट लुक्स स्कूल में बतौर शिक्षक सेवाएं दे रही उषा कंवर का आज देहांत हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। गंभीर बीमारी से लड़ रही उषा कंवर को आजकल  निमोनिया भी हो गया था जिसके चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। हंसमुख व आध्यात्मिक उषा कंवर के पति डीपी सिंह सोलन अस्पताल से सीएमओ सेवानिवृत्त हुए थे। उषा कंवर के 1 बेटा व 1 बेटी है जिनके विवाह हो चुके हैं

उषा कंवर के पिता आरएस पंवर जोगिन्द्रा बैंक के 3 बार चैयरमैन व डिस्ट्रिक्ट फेडरेशन के भी चैयरमैन रह चुके है व उनकी माता इंद्रा कंवर हमेशा भगवान के चरणों में अपने आपको समर्पित रखती है।

उषा कंवर के बड़े भाई टिकम सिंह एक उम्दा खिलाड़ी है व प्रतिष्टित दुर्गा पब्लिक स्कूल का भी संचालन कर रहे है। वहीं उनके छोटे भाई हितेंद्र कंवर समाजसेवक, खिलाड़ी है। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के सामने उनकी दुर्गा मेडिकल की दुकान है जबकि उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका चंडीगढ़ में विवाह हुआ है।

एक हंसते खेलते परिवार की लाडली उषा कंवर अधिकतर भगवान के दर्शनों के लिए आती जाती रहती थी। उनका वैष्णों मंदिर काफी आना जाना लगा रहता था। उनकी वहां इतनी जान पहचान हो गई थी कि अगर किसी को वहां कोई समस्या आती तो तो वो पल भर में ही दूर करा देती थी।

59 वर्ष की आयु में उनका चले जाना कष्टदायी है। भगवान उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे।

कल 10 बजे चंबाघाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138