Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नशे में बस चला रहा एचआरटीसी चालक सस्पैंड | Third Eye Today
Third Eye Today News

नशे में बस चला रहा एचआरटीसी चालक सस्पैंड

Spread the love

राजधानी शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र शोघी-शिमला-सरी रूट पर नशे की हालत में बस चला रहे एचआरटीसी चालक संदीप कुमार (द्वितीय) को निगम प्रबंधन ने सस्पैंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह शिमला-सरी रूट बस चालक नशे में बस चला रहा था। वहीं एक से दो स्थानों पर चालक ने बस को पैरापिट पर भी चढ़ा दिया। इस पर बस में सवार यात्रियों ने बस को रुका दिया और बस चलाने से मना कर दिया। वहीं इसकी जानकारी स्थानीय थड़ी पंचायत प्रधान नरेंद्र शर्मा को दी।

वहीं प्रधान मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक की जांच की तो पाया कि वह शराब के नशे मेें धुत्त था। ऐसे में उन्होंने इसकी जानकारी निगम प्रबंधन व पुलिस को भी दी, लेकिन इससे पहले पुलिस व निगम प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचते। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं निगम प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर दूसरे चालक को बस रूट पर भेजा, इसके बाद बस रूट पर चली। वहीं प्रधान नरेंद्र शर्मा ने निगम प्रबंध निदेशक से मांग की कि ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आरएम शिमला अंकुर वर्मा ने कहा कि शिमला-सरी रूट पर चालक नशे की हालत में बस चला रहा, चालक मौके से भी फरार था, ऐसे में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138