देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री के कहने पर डॉ पहुंचे घर
![देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य मंत्री के कहने पर डॉ पहुंचे घर](http://thirdeyetoday.com/wp-content/uploads/2020/01/106414929_357b62ba-cb6d-4098-8c06-8dd1d0ba9864-400x224.jpg)
लोकसभा चुनाव 2019 के ब्रांड एम्बेस्टर रहे देश के पहले वोटर 103 वर्षीय श्याम सरन नेगी की तबीयत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग किन्नौर को निर्देश दिए कि उनके गांव कल्पा में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के दल कल्पा में स्थित उनके घर पहुंचा और उनके स्वास्थ्य की जांच के पश्चात उनके स्वास्थ्य अनुसार उन्हें दवाई दीं। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लंबी आयु की शुभकामनाएं दी है।