Third Eye Today News

दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां कल प्रवाहित की जाएंगी ब्यास नदी में

Spread the love

 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को कालेश्वर महादेव मंदिर के साथ बह रही ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी। बीते रोज आम जनता के दर्शनों के लिए अस्थियां देहरा पहुंची। अस्थियां लेकर देहरा पहुंचे पूर्व कर्मचारी एवम कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह प्रदेश के जननायक थे।

दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को ब्यास नदी में प्रवाहित की जाएंगी।

गरीबों के मसीहा राजा वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी हाइकमान ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा कर उन्हें जनता के दर्शनार्थ रख कर उसी विधानसभा क्षेत्र से बहने वाली नदी में बहाने का निर्णय लिया। जिसके चलते वह देहरा एवं जसवां परागपुर विधानसभा के लिए दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां लेकर रामपुर से देहरा पहुंचे हैं। शुक्रवार को देहरा एवम जसवां परागपुर में राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों को जनता के दर्शनों के लिए रखा गया है।

17 जुलाई को इन अस्थियों को कालेश्वर महादेव से गुजरने वाली व्यास नदी में विसर्जित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह महान पुरुष को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने जो प्रदेश के लिए व जनता के लिए किया है वह सदैव याद रखा जाएगा। उनके चले जाने से प्रदेश को नुकसान होगा। इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी। वीरभद्र सिंह से न केवल उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोग ही स्नेह करते थे बल्कि हरेक विधानसभा क्षेत्र में वीरभद्र सिंह की बहुत पकड़ थी, इस लिए जब भी चुनाव आते थे तो उन्हें किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए उस क्षेत्र के कांग्रेस नेता आमंत्रित करते थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक