डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर CM सुक्खू ने अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश को आगे बढ़ने की राह दिखाई थी। आज जो एक समान अधिकार लोगों को मिले हैं वह अंबेडकर की देन है। संविधान बने हुए 75 वर्ष हो चुके और आज भी उसी संविधान पर देश आगे बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अम्बेडकर के योगदान को आज याद किया जा रहा है।  इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, हंसराज, विनोद कुमार, सुदर्शन बबलू, मलेंदर राजन, केवल सिंह पठानिया, महापौर सुरेन्द्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक