Third Eye Today News

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति एवं कार्यप्रणाली से NABARD के वरिष्ठ अधिकारियों को करवाया अवगत

Spread the love

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति एवं कार्यप्रणाली से NABARD के वरिष्ठ अधिकारियों को करवाया अवगत
NABARD के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा

सोलन। आज जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्य कार्यालय सोलन में NABARD के चीफ जनरल मैनेजर डॉ. विवेक पठानिया का बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा एवं प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर NABARD के डीजीएम अशोक चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चेयरमैन मुकेश शर्मा ने NABARD के वरिष्ठ अधिकारियों को बैंक की वर्तमान वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बैंक की भावी योजनाओं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों तथा सहकारी बैंकिंग व्यवस्था के विस्तार पर भी चर्चा की। इसके साथ ही बैंक के समक्ष आ रही विभिन्न चुनौतियों, आवश्यक अनुपालनों (Compliance) को पूरा करने में पेश आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी NABARD के अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।

डॉ. विवेक पठानिया ने बैंक प्रबंधन द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि बैंक की आवश्यकताओं, चुनौतियों और प्रस्तुत सुझावों को ध्यान में रखते हुए उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि NABARD सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की मजबूती और ग्रामीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक भी ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं के विस्तार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बैंक के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सहयोग के आश्वासन के लिए डॉ. विवेक पठानिया और NABARD की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

बैठक में बैंक और NABARD के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग एवं भविष्य में सहकारी बैंकिंग को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक