Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जिला सलाहकार समिति तथा यूको आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित | Third Eye Today
Third Eye Today News

जिला सलाहकार समिति तथा यूको आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Spread the love

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण पूरा देश आर्थिक मंदी से गुजरा है तथा इससे उभरने के लिए बैंकर्ज को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कोविड-19 के दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बैंकर्ज योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करें। ज़फ़र इकबाल आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति तथा यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की 168वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत करें ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्ज अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को अविलम्ब ऋण स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण आवश्यक है और यदि बैंक समय पर ऋण प्रदान करें तो स्थिति को संभालने में सहायता मिल सकती है।
ज़फ़र इकबाल ने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ज़िला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पंहुचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।


 अतिरिक्त उपायुक्त ने ज़िला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि लम्बित पड़े ऋण मामलों को शीघ्र निपटाएं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें।बैठक में जानकारी दी गई कि ज़िला में 30 जून 2022 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 01 लाख 90 हजार 756 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 12 हजार 629 लाख रुपए जमा हुए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 02 लाख 56 हजार 44 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 01 लाख 06 हजार 42 तथा अटल पैंशन योजना से 43 हजार 566 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन ज़िला में जून, 2022 तक शिशु श्रेणी के तहत 10 हजार 916 लाभार्थियों को लगभग 04 हजार 371 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 15 हजार 09 व्यक्तियों को लगभग 33 हजार 581 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 06 हजार 092 लाभार्थियों को लगभग 42 हजार 419 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमरेंद्र गुप्ता ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।इससे पूर्व सहायक प्रबंधक एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आर.के. बाली ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।बैठक में बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित वित्तीय लक्ष्यों व उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई।इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक आर.के. बाली, निदेशक यूको आरसेटी रोहित कश्यप सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138