कार दुर्घटना में भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत





जिला कांगड़ा में एक कार दुर्घटना में जसवां परागपुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 11 बजे हुआ। कार में उनके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। जिसे घायल अवस्था में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के लिए रेफर किया गया है।

