Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कांग्रेस राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा गांधी के देश और प्रदेश में अलग धड़े बन चुके हैं : वर्मा | Third Eye Today
Third Eye Today News

कांग्रेस राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा गांधी के देश और प्रदेश में अलग धड़े बन चुके हैं : वर्मा

Spread the love

शिमला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कांग्रेस पार्टी और सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि को कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार किस बात का जश्न मना रही है ? क्या सीमेंट महंगा करने का? या क्या स्टाम्प ड्यूटी महंगा करने का? हिमाचल टूरिज्म के होटल बंद होने का? क्या इन होटलों को अपने चहेतों को देने की तैयारी का? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल ठगों का टोला, यह लोग जहां भी जाते हैं वहां जनता को केवल ठगने का काम करते हैं। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से केवल मात्र जनता ठगा महसूस कर रही है, हिमाचल प्रदेश में अगर किसी को लाभ मिल रहा है तो वह केवल मुख्यमंत्री के दोस्त यारों को मिल रहा है।
सुनने में आया कि हिमाचल प्रदेश में निगम और बोर्ड कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनने हैं और इसके लिए कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री की परिक्रमा कर रहे है इसे स्वयं पता लगता है कि मुख्यमंत्री और उनके संगठन में किसी प्रकार का तालमेल नहीं है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस आर और कांग्रेस पी यानी कांग्रेस राहुल बाबा और कांग्रेस प्रियंका वाड्रा गांधी के देश और प्रदेश में अलग धड़े बन चुके हैं कांग्रेस पार्टी को यही समझ नहीं आता कि किसी नेता के साथ चले।
हिमाचल में भी यही हाल है कांग्रेस एक विभाजित राजनीतिक दल है जिसका कोई मुख्य नहीं, और मुख्यमंत्री एवं उनके मित्रों की कहानी तो आप सभी जानते ही है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के मित्रों के लिए किसी भी प्रकार की कमी छोड़ी ही नहीं गई है, मुख्यमंत्री परिक्रमा करो और मन चाहे फल पाओ कुछ इसी प्रकार की कहानी हिमाचल प्रदेश में चल रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हिमाचल प्रदेश की यथा स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है, हिमाचल प्रदेश में जनता परेशान है, अस्पताल में सुविधा मिल नहीं रही है, कर्ज बढ़ता चला जा रहा है पर मुख्यमंत्री एवं उनका साम्राज्य केवल मात्र गहरी निद्रा में है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138