कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल सिटी लीग का शुभारंभ
इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस), सनवारा में “साई अस्मिता खेलो इंडिया: एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग” का भव्य शुभारंभ हुआ।
यह प्रतियोगिता 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, सोलन वॉलीबॉल टीम और कंडाघाट की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।




