Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
एक्स सेंटरल आर्मड पुलिस फ़ोर्स, वेलफेयर एंड को-ऑर्डिनेशन सोसाइटी ने जिला. में कल्याण बोर्ड बनाने की सरकार से की मांग | Third Eye Today
Third Eye Today News

एक्स सेंटरल आर्मड पुलिस फ़ोर्स, वेलफेयर एंड को-ऑर्डिनेशन सोसाइटी ने जिला. में कल्याण बोर्ड बनाने की सरकार से की मांग

Spread the love

सोलन

एक्स सेंटरल आर्मड पुलिस फ़ोर्स, वेलफेयर एंड को-ऑर्डिनेशन सोसाइटी जिला सोलन ने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द जिला में कल्याण बोर्ड बनाएं, ताकि इसका सीधा फायदा एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को मिल सके। वीरवार को धर्मपुर में हुई आयोजित बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता में रहा। गोरतलब है की एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक आर्य समाज हॉल धर्मपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिदत्त ने की। जिसमें 23 सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई देकर की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री को उपायुक्त सोलन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर यह आश्वासन दिया जाएगा कि ज़रूरत पड़ने पर जिला सोलन के सभी पूर्व अर्धसैनिक बल सैनिक राष्ट्र सेवा को तैयार रहेंगे। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि किसी पूर्व सैनिक की असमर्थता या मृत्यु होने पर उसके परिवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में यह चिंता भी जताई गई कि सरकार द्वारा एक्स-कैप के कल्याण हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही, यह मांग की गई कि सीएपीएफ, अग्निशमन सेवा के शहीदों को भी सेना के शहीदों जैसी सभी सरकारी सुविधाएँ समान रूप से दी जाएँ। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस बैठक में आरएस वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, ओम प्रकाश, सेक्रेटरी, गीता राम, प्रेम वर्मा, लीला दत्त, मदन गोपाल वर्मा, आज्ञा दत्त, हुकम सिंह, गोपाल, अमर सिंह, अशोक कुमार और कर्म दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138