Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उपाध्यक्ष विनय कुमार से मिला स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल | Third Eye Today
Third Eye Today News

उपाध्यक्ष विनय कुमार से मिला स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल

Spread the love

विधानसभा  उपाध्यक्ष विनय कुमार से स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव डॉ आईडी राही के नेतृत्व में मिला। संघ ने सर्वप्रथम उपाध्यक्ष को सर्वसम्मति से विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।  उन्होंने संशोधित कलस्टर प्रणाली के विरोध में उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनके माध्यम से सरकार से इस प्रणाली पर पुनर्विचार का आग्रह किया। स्कूल प्रवक्ता संघ ने कहा कि हम सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता के लिए उठाए गए कदम में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन इतने महत्वपूर्ण विषय पर सभी संगठनों से विचार किए बिना आनन-फानन में लागू करना शायद उचित नहीं है। इसलिए स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार से आग्रह करता है कि इस पर पुनर्विचार कर सभी संगठनों की बैठक एवं अभिभावकों की आम राय के बाद ही इसे सही से लागू किया जाए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।

इस दौरान प्रतिनिमंडल में डॉ राही महासचिव, फतेह पुंडीर संगठन सचिव, राजकुमार शर्मा संयुक्त सचिव खंड नाहन, प्रेम सिंह, हुकुम सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी, देवेंद्र सिंह प्रवक्ता, देशराज प्रवक्ता, दीप राम प्रवक्ता, प्रीतम, शांति वर्मा आदि प्रवक्ताओं ने भाग लिया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138