उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल

Spread the love

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है | सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शनिवार को नियुक्त किया गया | सी. विद्यासागर राव ने 30 ऑगस्ट 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का शपत लिया था | उनका पांच वर्ष का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया | भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को हुआ था | उत्तराखंड में भाजपा के सदस्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक भारतीय जनता पार्टी में उनका प्रवास रहा है | उत्तराखंड में भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भगत सिंह 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे है उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता भी रहे है 2008 से 2014 तक राज्यससभा के सदस्य के तौर पर उत्तरखंड से चुने गए थे | भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस से काफी नजदीकी रखते है | 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था | अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है |

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *