इरफान खान और तापसी पन्नू ने जीता बेस्ट एक्टर- एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड
फिल्मों के लिए 66वां फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन मुंबई में किया गया। दिवंगत अभिनेता इरफान खान को अंग्रेजी मीडियम के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। जै बेस्ट एक्टर के साथ-साथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की ओर से अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे। वहीं तापसी पन्नू ने थप्पड़ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। फिल्म थप्पड़ ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट कहानी और एडिटिंग का अवॉर्ड भी जीता। वहीं, अमिताभ बच्चन ने ‘गुलाबो सिताबोट में अपने शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता। बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) तितोल्मा शोम को सर मूवी के लिए मिला।
ये रही अवार्ड्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- सैफ अली खान (तन्हाजी: अनसंग वारियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (फीमेल)- फारूक जाफर (गुलाबो सिताबो)
बेस्ट स्टोरी- अनुभव सुशीला सिन्हा और मृनमयी लागू वैकुल (थप्पड़)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- रोहेना गेरा (सर)
बेस्ट डायलॉग- जूही चतुर्वेदी(गुलाबो सिताबो)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- राजेश कृष्णन(लूटकेस)
बेस्ट डेब्यू फीमेल- अलाया फर्नीचरवाला (जवानी जानेमन)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- प्रीतम (लूडो)
बेस्ट लिरिक्स- गुलजार- (छपाक-छपाक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- राघव चैतन्य (एक टुकड़ा धूप-थप्पड़)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल)- असीस कौर- (मलंग- मलंग)
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- इरफान खान।