हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी बसाल के चुनाव मोहिंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न
हिमुडा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी बसाल सोलन के चुनाव मोहिंदर सिंह ठाकुर चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस में हिमुडा कॉलोनी बसाल के लगभग सौ सदस्यों ने भाग लिया। इस में सर्वसम्मति से नए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिस में निम्नलिखित पदाधिकारियों को चुना गया।प्रधान पद के लिए जया सुधा,डॉ रानी उप प्रधान,विनीत सूद महासचिव ,वेद प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, अभय शर्मा,नरेश ठाकुर,रेखा अग्रवाल,राजीव कपूर, ख़ेम चंद राजपूत, मैथ्यू जैकब,राज कुमार गोयल ,सुमित रात्रा को एग्जीक्यूटिव मेंबर चुना गया