Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल सरकार ने चार IAS अधिकारी किए इधर से उधर, एक को अतिरिक्त कार्यभार | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल सरकार ने चार IAS अधिकारी किए इधर से उधर, एक को अतिरिक्त कार्यभार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। वहीं एक आईएएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी हुई है। इसके मुताबिक 2007 बैच की आईएएस के सेनामोल को कांगड़ा के मंडलायुक्त से तब्दील कर मंडी का मंडलायुक्त लगाया गया है। 2008 बैच के आईएएस कदम सन्दीप बसंत को सचिव आयुष से बदलकर सचिव तकनीकी शिक्षा तैनात किया गया है। वह शिमला के मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मंडी की मंडलायुक्त रहीं 2008 बैच की राखिल कहलों को सचिव आयुष का जिम्मा सौंपा गया है।2009 बैच के आईएएस विनोद कुमार को कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी से स्थानांतरित कर कांगड़ा का मंडलायुक्त लगाया है। कांगड़ा डिवीजन के सैटलमेंट अधिकारी आदित्य नेगी (2013 बैच) कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138