Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसार | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार रहने के आसार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को दो बजे से शुरू होगा। इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष प्राकृतिक आपदा, स्कूलों को बंद करने समेत विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है। सत्र की तैयारियां रविवार को भी चलती रहीं। राज्य विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। यह सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। इसमें 12 बैठकें होंगी। रविवार को शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने सुरक्षा बलों की भी रिहर्सल करवाई। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र अविलंब चले और सदन में महत्वपूर्ण व सार्थक चर्चा हो, इसके लिए पक्ष-विपक्ष में सामंजस्य बनाने के लिए सत्र आरंभ होने से पूर्व 12:00 बजे मध्याह्न के समय सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी को आमंत्रित किया गया है। पठानिया ने कहा कि सत्र के समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा के लिए होना चाहिए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138