Third Eye Today News

हिमाचल में सस्ती हुई बिजली, नई दरें जारी, 1 अप्रैल से होंगी लागू

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। इस आदेश में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू होने वाले टैरिफ/शुल्कों को भी निर्धारित किया है। इसके तहत आयोग ने उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए वर्तमान में प्रचलित ऊर्जा शुल्कों में 1 पैसा प्रति यूनिट की दर से कमी की है। इससे राज्य के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।आयोग ने पिछले समय की समीक्षा के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य विद्युत बोर्ड की वार्षिक राजस्व आवश्यकता का अनुमान 8,636.16 करोड़ रुपये लगाया है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 8,403.25 करोड़ रुपये था। समीक्षा के बाद आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली बोर्ड की आपूर्ति की औसत लागत 6.75 रुपये प्रति यूनिट अनुमानित की है। जबकि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह 6.76 रुपये प्रति यूनिट थी। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2026-27 में इसमें 1 पैसा प्रति यूनिट की कमी आई है। उपभोक्ताओं की सभी श्रेणियों के लिए बिजली की नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी।

किस श्रेणी का कितना शुल्क

श्रेणी स्लैब बिजली यूनिट प्रति महीने प्रति किलोवाट-घंटा ऊर्जा शुल्क

घरेलू उपभोक्ता लाइफलाइन उपभोक्ता 0-60 4.71

                           अन्य उपभोक्ता 0-125 5.44

                                                                        125 से अधिक पर 5.89

 कृषि उपभोक्ता 0-20 केवीए ……… 5.03

 गैर घरेलू 0-20 केवीए …… 6.37

  व्यावसायिक 20 केवीए से अधिक 6.11

  व्यावसायिक >20-100 केवीए 6.30

लघु उद्योग >20केवीए<50केवीए 5.60

मध्यम उद्योग 50-100 केवीए 5.60

बड़े उद्योग

   ईएचटी-220 केवी और उससे ऊपर 5.45

  ईएचटी-132 केवी और उससे ऊपर 5.50

  ईएचटी-66 केवी और उससे ऊपर 5.55

   एचटी-1 5.85

   एचटी-2 5.60

सिंचाई और पेयजल आपूर्ति

एलटी 6.41

एचटी 6.01

ईएचटी 5.61

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक