Third Eye Today News

हिमाचल में शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी, मनमाने किराये पर लगेगी रोक

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा और पारदर्शी किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था का पहला चरण राजधानी शिमला के आईएसबीटी से लागू होगा। इसके बाद इसे प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। योजना के तहत टैक्सी सेवाएं प्री-पेड काउंटर के माध्यम से संचालित होंगी, जहां यात्रियों को तय दरों पर रसीद जारी की जाएगी। इससे मनमाने किराये की शिकायतों पर रोक लगेगी और यात्रियों को सुरक्षित व विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी।सबसे अहम पहलू यह है कि प्रत्येक टैक्सी चालक का पुलिस की ओर से सत्यापन किया जाएगा। ड्राइवरों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परमिट की पुलिस जांच करेगी। सत्यापन के बाद ही उन्हें प्री-पेड सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक चालक का पूरा रिकॉर्ड पुलिस विभाग के पास सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होगा। आने वाले समय में यह व्यवस्था प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लागू की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक