Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में ब्लैक फंगस का नया मामला, कोरोना से इतने लोगों की गई जान | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में ब्लैक फंगस का नया मामला, कोरोना से इतने लोगों की गई जान

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में एक और ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। ब्लैक फंगस की चपेट में आया यह पुरुष सोलन का रहने वाला है। इस मरीज को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। हिमाचल में अब ब्लैक फंगस के कुल 5 मामले हो गए हैं, जिनमें से 2 मरीजों का उपचार टांडा और 3 का आईजीएमसी में चल रहा है। वहीं रविवार को कोरोना संक्रमण से प्रदेश में 57 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 1332 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 51, चम्बा के 80, हमीरपुर के 122, कांगड़ा के 222, किन्नौर के 6, कुल्लू के 29, लाहौल-स्पीति के 7, मंडी के 144, शिमला के 215, सिरमौर के 110, सोलन 241 व ऊना से 105 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में एक दिन के अंदर 4059 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 25,979 रह गई है।

 


कोरोना से इन लोगों की गई जान

बिलासपुर जिले में कोरोना से झंडूता उपमंडल के धनेत्तर गांव की 60 वर्षीय महिला, रोपा गांव की 68 वर्षीय महिला व सदर उपमंडल के दयोथ क्षेत्र के 95 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा जिले में सलूणी के अटालू क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति, पुखरी तहसील के गुवाड़ क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला, बरोर क्षेत्र के 36 वर्षीय व्यक्ति, भटियात के घटासनी क्षेत्र की 53 वर्षीय महिला व चुवाड़ी ब्लॉक के वार्ड नंबर-1 के 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। हमीरपुर जिले में री गांव की 70 वर्षीय महिला, लाहड़ के 52 वर्षीय व्यक्ति, दोसड़का के 68 वर्षीय व्यक्ति व आलमपुर की 61 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

 

कांगड़ा जिले में कोरोना से सरदोह बड़ोह के 76 वर्षीय व्यक्ति, गढ़-जमूला के 84 वर्षीय व्यक्ति, बारी भवारना की 76 वर्षीय महिला, इहक कांगड़ा के 67 वर्षीय व्यक्ति, परौर पालमपुर की 61 वर्षीय महिला, मनोह शाहपुर के 32 वर्षीय व्यक्ति, योल झरेड़ की 47 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 68 वर्षीय महिला, रामनगर जयसिंहपुर की 40 वर्षीय महिला, टाली जयसिंहपुर की 45 वर्षीय महिला, डसोल पालमपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, चामुखा के 46 वर्षीय व्यक्ति, बगटू पालमपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, झिकली आरठ पालमपुर के 68 वर्षीय व्यक्ति व भेडखड नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी जिले में चौंतड़ा की 37 वर्षीय महिला, बल्द्वाड़ा के 64 वर्षीय व्यक्ति, पंडोह के 54 वर्षीय व्यक्ति, नौलखा बल्ह के 48 वर्षीय व्यक्ति, नबाही के 70 वर्षीय व्यक्ति, सराह के 72 वर्षीय व्यक्ति व हनेटी के 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। कुल्लू जिले में चचागा के 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

 

शिमला जिले में 80 वर्षीय महिला, न्यू शिमला के 43 वर्षीय व्यक्ति, टुटू शिमला के 90 वर्षीय व्यक्ति, किन्नौर की 52 वर्षीय महिला, नालागढ़ के 60 वर्षीय व्यक्ति, चिडग़ांव के 33 वर्षीय व्यक्ति, झंडूता बिलासपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, मंडी के 24 वर्षीय व्यक्ति व कुमारसैन शिमला की 47 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर जिले में चलाणा के 70 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब के 65 वर्षीय व्यक्ति, मिलाह शिलाई के 49 वर्षीय व्यक्ति, बेला शिलाई के 75 वर्षीय व्यक्ति व बाथूधार राजगढ़ से 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। सोलन जिले मेंधर्मपुर के 73 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी की 48 वर्षीय महिला व कंडाघाट की 73 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ऊना जिले में ज्वार की 53 वर्षीय महिला, अंबोटा के 78 वर्षीय व्यक्ति, घंघरी चुरुडू के 65 वर्षीय व्यक्ति व लोअर देहलां के 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138