
वित्त वर्ष 2022-23 में 11.7 फीसदी की तुलना में 7.5 फीसदी आय बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2023-24 के लिए अनुमानित राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 49,345 अधिक है
अग्रिम अनुमानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2022-23 के 2,18,788 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,227 रहने का अनुमान है। यानी यह पिछले वित्त वर्ष से 16,411 रुपये बढ़ी है। वित्त वर्ष 2022-23 में 11.7 फीसदी की तुलना में 7.5 फीसदी आय बढ़ी है। हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2023-24 के लिए अनुमानित राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से 49,345 अधिक है। राज्य की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 9,428 करोड़ से अधिक बढ़ने का अनुमान है। राज्य आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 7.1 प्रतिशत होगी, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 6.9 प्रतिशत थी।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद या स्थिर कीमतों (2011-12) पर सकल घरेलू उत्पाद 1,42,800 करोड़ के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का अनंतिम अनुमान 1,33,372 करोड़ था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 को प्रस्तुत किया। इस दस्तावेज को आर्थिक और सांख्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से तैयार किया गया है।
जीडीपी के 2,07,430 करोड़ के स्तर तक पहुंचने का अनुमान
वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रचलित भावों पर जीडीपी 2,07,430 करोड़ के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का अनंतिम अनुमान के अनुसार 1,91,728 करोड़ है, जो कि 15,702 करोड़ की पूर्ण वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान नामीनल जीडीपी में वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 के 114 प्रतिशत की तुलना में 8.2 प्रतिशत अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अग्रिम अनुमान के अनुसार स्थिर कीमतों पर प्राथमिक क्षेत्र से सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वित्तीय वर्ष 2022-23 (प्रथम संशोधित अनुमान) में 17.417 करोड़ के मुकाबले 17,036 करोड़ होने की उम्मीद है।
क्या है आर्थिक सर्वेक्षण
Post Views: 188