हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, IPS और एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) के कई अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।आईपीएस अधिकारियों में सबसे अहम बदलाव के तहत आईपीएस अधिकारी डॉ. खुशहाल चंद शर्मा जो कमांडेंट द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, जिला कांगड़ा में तैनात थे और साथ ही एसपी स्पेशल टास्क फोर्स धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें अब प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।
वहीं, आईपीएस अधिकारी अशोक रतन जो वर्तमान में कांगड़ा जिले के एसपी धर्मशाला के पद पर तैनात हैं, को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब कमांडेंट द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, जिला कांगड़ा तथा एसपी स्पेशल टास्क फोर्स धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालना होगा।
इसके अलावा एचपीपीएस अधिकारियों में भी कई तबादले किए गए हैं। दिनेश कुमार जो एसपी सीआईडी शिमला में कार्यरत थे, को अब एसपी (वेलफेयर) पुलिस मुख्यालय शिमला बनाया गया है। वहीं पंकज शर्मा को एसपी (वेलफेयर) पुलिस मुख्यालय शिमला से एसपी प्रिज़ेंस एंड करेक्शनल सर्विसेज शिमला नियुक्त किया गया है।
नवदीप सिंह जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी शिमला में तैनात थे, को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा, पुलिस जिला देहरा भेजा गया है। प्रमोद चौहान को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उसी ब्यूरो में नियुक्त किया गया है।
अमर सिंह जो प्रथम एचपीएपी बटालियन जुन्गा में डीएसपी के पद पर थे, को अब डीएसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला भेजा गया है। कमल किशोर-1 को विजिलेंस मुख्यालय से डीएसपी प्रथम एचपीएपी बटालियन जुन्गा तैनात किया गया है।
कमल किशोर-2, जो आईजीपी दक्षिणी रेंज शिमला के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर थे, उन्हें अब डीएसपी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) शिमला नियुक्त किया गया है। वहीं गीतांजलि ठाकुर, जो डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला में थीं, उन्हें आईजीपी दक्षिणी रेंज शिमला के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।
![]()
