Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार होंगे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष | Third Eye Today
Third Eye Today News

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार होंगे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष

Spread the love

प्रदेश की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है। इसे लेकर सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुई है। ऊना के अंबोटा निवासी कुलदीप कुमार धीमान को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। कुलदीप कुमार पूर्व की वीरभद्र सरकार में उद्योग मंत्री रहे हैं। वह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुलदीप कुमार तीन बार गगरेट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 1993 में उन्होंने पहली बार गगरेट से चुनाव जीता। उसके 1998 और 2003 में भी गगरेट से विधायक चुने गये। उसके बाद गगरेट डिलिमिटेशन के दौरान ओपन हो गया और उन्हें अपनी सीट छोड़नी पड़ी। उसके बाद 2012 में कुलदीप ने चिंतपूर्णी से चुनाव जीता।इसके अलावा वह विधानसभा उपाध्यक्ष व अध्यक्ष वित्त आयोग भी रहे। राज्य सरकार ने जवाली कांगड़ा के दिग्विजय मल्होत्रा को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138