Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की ह-*त्या

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के देहरा उपमंडल के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर महिला की दिनदहाड़े दराट से वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सलोचना देवी पत्नी बिशंभर, निवासी चनौर गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे स्कूल परिसर में हुई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर जब सेंटर हेड टीचर सरिता देवी बाहर आईं तो उन्होंने देखा कि एक युवक सलोचना देवी पर दराट से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं में सुरक्षित बंद कर दिया, जिससे कोई और बड़ा हादसा टल सका।

इसके बाद शिक्षकों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान पास के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौर के शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए और पत्थर फेंककर आरोपी को खदेड़ने का प्रयास किया। हमलावर मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जांच का नेतृत्व किया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक