Third Eye Today News

हिमाचल पुलिस के वीर जवान कांस्टेबल अभय कौंडल का निधन, CM सुक्खू ने जताया दुख

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कांगड़ा जिला के निवासी एवं किन्नौर में कार्यरत हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान कांस्टेबल अभय कौंडल के आकस्मिक निधन पर दुख जताया।मुख्यमंत्री ने कहा, “कांगड़ा जिला के निवासी एवं किन्नौर में कार्यरत हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान कांस्टेबल अभय कौंडल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। एक बहादुर और कर्मयोगी जवान के रूप में उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।”

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक