हिंसा से बचाव सखी वन स्टॉप सेंटर का मूल उद्देश्य-कृतिका कुलहरी

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा कन्या सुरक्षा के दृष्टिगत अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। इस दिशा में सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना लक्षित वर्गों का सशक्त सम्बल बन कर उभरी है।उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी आज महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से लघु सचिवालय के अधिवेशन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उपायुक्त ने कहा कि वन-स्टॉप सेंटर योजना, जिसे सखी के नाम से भी जाना जाता है, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन की व्यापक योजना का एक घटक है ।वन स्टॉप सेंटर का मूल उद्देश्य महिलाओं को निजी या सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा के दुष्चक्र से बचाव का है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार से पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थाई आश्रय सहायता, विधि सहायता, चिकित्सा एवं कांउसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सोलन में वन स्टॉप सेंटर जिला अस्पताल के रेडक्रॉस के कमरे में चलाया जा रहा है।







