Third Eye Today News

स्मार्ट मीटर पर गहराया विवाद : कर्मचारियों-पेंशनरों को प्राथमिकता के फैसले पर बवाल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम ने कर्मचारियों और पेंशनरों के बिजली मीटर प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर से बदलने के निर्देशों पर कड़ी आपत्ति जताई है। फोरम ने इसे मनमाना और भेदभावपूर्ण करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। दरअसल, पिछले कल बिजली बोर्ड ने फील्ड इकाइयों को निर्देश जारी कर बोर्ड के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घरों में पुराने मीटर पहले चरण में स्मार्ट मीटर से बदलने को कहा है। इसी आदेश के खिलाफ पेंशनर्स फोरम सक्रिय हो गया है। फोरम के अध्यक्ष ए.एस. गुप्ता ने बुधवार को मुख्य अभियंता (ऑपरेशन), कांगड़ा जोन, धर्मशाला को भेजे पत्र में कहा कि यह निर्देश पारदर्शी मानकों पर आधारित नहीं हैं और बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 47(5) की भावना के विपरीत हैं। पत्र में कहा गया है कि किसी एक वर्ग को बिना स्पष्ट और समान रूप से लागू होने वाले मानदंड के प्राथमिकता देना कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं माना जा सकता। फोरम ने यह भी सवाल उठाया कि कर्मचारियों और पेंशनरों के मीटर पहले बदलने से आम जनता में जागरूकता आने की बात तर्कसंगत नहीं है। उनका कहना है कि इससे उल्टा संदेश जाता है कि स्मार्ट मीटर को लेकर खुद विभाग में आशंकाएं हैं, इसलिए आम उपभोक्ताओं में विरोध देखा जा रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक